नमक की कालाबाजारी करना शहर के एक दुकानदार को पड़ा भारी, निगम ने ठोका 25 हजार का चालान
रायपुर। एक ओर जहां पूरा देश कोरोना की महामारी से जूझ रहा है तो वही दूसरी ओर कुछ लोग कोरोना के कारन लगे लॉकडाउन का फायदा उठाते नजर आ रहे है। आपको बता दे की सरकार ने कोरोना वायरस के चलते पुरे देश भर में लॉकडाउन के साथ कई गतिविधियों में रोक लगा दी थी जिसके बाद थोड़ी छूट दी गई है। इसी बिच कई लोग अफवाहों का भी शिकार हो रहे है जिनका सीधा फायदा दुकानदारों व्यपारियों को हो रहा है। इसी कड़ी में नमक की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगतार जारी है। प्रशासन ने आज कुम्हारी स्थित साहू किराना स्टोर पर दबिश देकर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि दुकान संचालक तय कीमत से अधिक दाम पर नमक बेच रहा था। रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद निगम ने दुकान संचालक को 25 हजार रुपए का चालान किया है।
ये भी पढ़े-
आपको बता दे की राजनांदगांव कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि नमक पैकेट में अंकित विक्रय मूल्य से अधिक मूल्य पर नमक का विक्रय नहीं किया जाएगा। ऐसे लूज नमक पैकेट जिनमें विक्रय मूल्य अंकित नहीं है। उन्हें अधिकतम 10 रूपए प्रति किलो की दर से बेचा जाएगा। निर्धारित दर से अधिक दर पर नमक का विक्रय किए जाने पर कठोर दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।




