ब्लेक फंगस छत्तीसगढ़: न्यायधानी में ब्लेक फंगस के तीन नये मरीज मिले, सिम्स में भर्ती
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में ब्लेक फंगस के तीन नये मरीज मिले है जिन्हें उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन मरीजों में से एक मरीज मुंगेली का बताया जा रहा है और बाकी बचे दो मरीज बिलासपुर निवासी है। प्रदेश में अचानक होने वाली नई बीमारी ब्लेक फंगस के कारण सरकार चिंता में है। बिलासपुर के ही सिम्स अस्पताल में अब तक 13 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं प्रदेश भर में सौ से अधिक मरीजों की संख्या हो गई है।




