इंडक्शन फर्नेस में हुआ ब्लास्ट , 4 मजदूर झुलसे , पढ़े पूरी खबर
रायगढ़ : फैक्ट्रियों की लापरवाही फिर एक बार उजागर हुई है। नवदुर्गा फैक्ट्री में इंडक्शन फर्नेस में ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में 4 मजदूरो की झुलसने की जानकारी मिली है । साथ ही एक दूसरे मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी मजदूरों का इलाज जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में चल रहा है। वहीं औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की टीम जांच में जुटी हुई है।
बता दें कि यह पहली दुर्घटना नहीं है। इससे पहले भी फैक्ट्रियों की लापरवाही सामने आ चुकी है, जिसमें कई मजदूरों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। बावजूद भी फैक्ट्री प्रबंधन मजदूरों की सेफ्टी को लेकर गंभीर दिखाई नहीं देता।




