छत्तीसगढ सोसायटी ऑफ फार्मास्युटिकल सांइस और टेक्नोलॉजी, जेसीआई रायपुर ब्रेनवाश एवम प्रिशा फाउंडेशन द्वारा ब्लड डोनेशन ड्राइव का अयोजन किया गया
रायपुर। छत्तीसगढ सोसायटी ऑफ फार्मास्युटिकल सांइस और टेक्नोलॉजी, जेसीआई रायपुर ब्रेनवाश एवम प्रिशा फाउंडेशन द्वारा दिनांक 20 नवंबर 2022 को ब्लड डोनेशन ड्राइव का अयोजन थेलेसीमिया से ग्रसित बच्चों के लिए किया गया इस आयोजन में सहयोग कोशिश, जियोमेड लाइफसाइज, काश फाउंडेशन, एचडीएफसी बैंक, फार्मदर्त कंपनी, एवम हेल्थपोटली का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर सीजीएसपीएसटी के अध्यक्ष रवि किशोर अग्रवाल ने बताया कि आज जितने भी ब्लड एकत्रित होगा वो सिर्फ थैलेसीमिया बच्चो को जाएगा जिससे उनको अगले माह वाले ब्लड की पूर्ति हो सके। इस प्रोग्राम का संचालन प्रिशा फाउंडेशन के अध्यक्ष धनंजय सिंह ने किया और उन्होंने जानकारी दी का आज महज 2 घंटे मे करीबन 30 यूनिट ब्लड का डोनेशन आया जो कि बहुत अच्छी बात है की लोग इस बात को जानते हैं कि थैलेसीमिया के बच्चो को ब्लड की कितनी आवश्यकता होती हैं। हेल्थपोटल के डायरेक्टर अंकुर अग्रवाल जी ने इस आयोजन के समस्त व्यय का जिम्मा उठाया एवम आगे भी इस प्रकार के आयोजन में अपना सहयोग देने की बात कही। एचडीएफसी बैंक से आए सचिन जी एवम सुनील जी ने सीजीएसपीएटी को अश्वत करवाया की भविष्य में जिस किसीको ब्लड की आवश्यकता होगी HDFC बैंक से वो संस्था के माध्यम से संपर्क कर ब्लड प्राप्त कर सकता है। सहयोग वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष बसंत बागरेचा जी ने बताया कि उनकी संस्था भी इस तरह के आयोजन हर बार करते रहते हैं और ब्लड डोनेशन के साथ साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के रोकथाम के लिए भी उनकी संस्था प्रणबद्ध है। ड्राइव में आए सीजीएसपीएस टी के सचिव रवीन्द्र यादव मोनिका बागरेचा, काजल सचदेव, राज किशोर अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, फूलझर फाउंडेशन के सूरज जी, हेल्थपोटलिट के गौरव, जेसीआई के शुभम, शिवनाथ ब्लड बैंक के गोपाल साहू जी एवम समस्त डोनर का सीजीएसपीएसट के संरक्षक धीरेन्द्र पाठक जी ने विशेष रूप से धन्यवाद दिया एवम सभी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।




