CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बड़ी खबर: अज्ञात युवक की खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में सनसनी

बड़ी खबर: अज्ञात युवक की खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में सनसनी
Share

बिलासपुर। जिले के मस्तूरी थाना के मल्हार चौकी पुलिस को बीती रात सूचना मिली कि एक अज्ञात युवक की रक्तरंजित लाश रेस्टहाउस के पीछे से नगर पंचायत होते हुए डिडनेश्वरी मंदिर बाईपास रोड पर पड़ी हुई है। मौके पर पहुँची पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है और जिसके पास एक सायकल और एक बैग भी है जिसमें कपड़े और अन्य सामान है। मामले में बारीकी से जांच करने पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद ली है, जो मौके पर है। जिस जगह पर लाश मिली है वहा पास ही पड़े ईट एवं लकड़ी में खून लगा हुआ है। जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है लग रहा है। किसी ने पीछे से भारी लकड़ी से वार कर घटना को अंजाम दिया होगा, लिहाजा अंदाजा लगाया जा रहा है कि पुलिस जांच में ही यह खुलासा हो पायेगा यह दुर्घटना है या हत्या। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है फोरेंसिक एवं पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।
 


Share

Leave a Reply