नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने जारी किया संशोधित परीक्षा समय सारिणी, पढ़ें पूरी खबर

माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने जारी किया संशोधित परीक्षा समय सारिणी, पढ़ें पूरी खबर
Share

जगदलपुर | जिला शिक्षा विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 12वीं की परीक्षा का संशोधित समय सारणी जारी किया गया है।  कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण लॉकडाउन होने से पूर्व 12वीं की परीक्षाएं 21 से 31 मार्च के मध्य होनी थी। शिक्षा मण्डल द्वारा पुन: समय सारणी जारी किया गया है, जिसके तहत परीक्षा का समय प्रात: 09 से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगी। 

संशोधित तिथि 04 मई सोमवार को भूगोल, भूगोल नवीन पाठ्यक्रम, 05 मई मंगलवार को वाणिज्यिक गणित, पर्यावरण, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंद्धी, बंगाली, गुजराती, तेलगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, उडिय़ा, संस्कृत विशिष्ट, नवीन पाठ्यक्रम संस्कृत, संस्कृत (मानविकी), कम्प्यूटर एप्लीकेशन (कला एवं वाणिज्य), 06 मई बुधवार को  कृषि (कला), समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, नवीन पाठ्यक्रम समाजशास्त्र, नवीन पाठ्यक्रम मनोविज्ञान, भारतीय संगीत, ड्राईंग एंड डिजाईनिंग, नृत्य कला, स्टेनो टाईपिंग, होम साईंस आर्टस, 08 मई शुक्रवार को रिटेल मार्केटिंग, मैनेजमेंट, इनर्फोमेंषन टेक्नोलॉजी, आटोमोबाईल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एण्ड इन्टरटेनमेंट, टेली कम्यूनिकेशन, बैंकिंग फाईनेंसियल सर्विसेस एण्ड इन्शुरेंस की परीक्षाएं होंगी। 
इसके अलावा परीक्षा 10वीं के लिए सोमवार 04 मई को केवल दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत, केवल मूक तथा बधिर छात्रों के लिए ड्राईंग एण्ड पेंटिंग, मंगलवार 05 मई को व्यावसायिक पाठ्यक्रम के तहत् आर्गनॉइज्ड रिटेलिंग, इनर्फोमेंषन टेक्नोलॉजी, आटोमोबाईल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एण्ड इन्टरटेनमेंट, टेली कम्यूनिकेशन, बैंकिंग फाईनेंसियल सर्विसेस एण्ड इन्शुरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड हार्ड वेयर। 
व्होकेशनल कोर्स 12वीं के नवीन पाठ्यक्रम संस्कृत, पर्यावरण (श्रेणी सुधार छात्रों) की परीक्षा 05 मई मंगलवार को और रिटेल मार्केटिंग, मैनेजमेंट, इनर्फोमेंशन टेक्नोलॉजी, आटोमोबाईल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर (955), मीडिया एण्ड इन्टरटेनमेंट, टेली कम्यूनिकेशन, बैंकिंग फाईनेंसियल सर्विसेस एण्ड इन्शुरेंस की परीक्षा 08 मई को आयोजित होगी।
 


Share

Leave a Reply