CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बोर्ड ऑफ़ ट्रेड को व्यापारियों और सरकार के बीच प्रभावी सेतु बनाया जाए - कैट

बोर्ड ऑफ़ ट्रेड को व्यापारियों और सरकार के बीच प्रभावी सेतु बनाया जाए - कैट
Share

 रायपुर। आज नई दिल्ली में आयोजित नवगठित बोर्ड ऑफ़ ट्रेड की बैठक में सरकार द्वारा निर्यात के लिए ट्रेड प्रमोशन बॉडी गठित करने के प्रस्ताव को कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने बड़ा कदम बताते हुए कहा की इससे सरकार के दुनिया भर में ब्रांड इंडिया को मजबूत करने के लक्ष्य में काफ़ी वृद्धि होगी । कैट जो बोर्ड ऑफ़ ट्रेड के सदस्य भी है, कैट ने कहा की मेक इन इंडिया उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कैट देश भर में फैले 40 हज़ार से ज़्यादा व्यापारी संगठनों के ज़रिये इस लक्ष्य को देश के कोने कोने में ले जाएगा। कैट ने उम्मीद जताई कि बोर्ड ऑफ़ ट्रेड हितधारकों और सरकार के बीच एक प्रभावी सेतु बनेगा और देश का व्यापार तेज़ी से बढ़ेगा।
कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी और प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने बताया कि बैठक में भाग लेते हुए, कैट ने कहा कि निर्यात प्रोत्साहन के लिए एक ट्रेड प्रमोशन बॉडी की स्थापना का वाणिज्य मंत्रालय का प्रस्ताव वैश्विक बाजारों में भारतीय वस्तुओं के अधिक निर्यात को प्रोत्साहित करने में एक प्रमुख मील का पत्थर साबित होगा। विशेष क्षेत्र, निर्यातोन्मुख इकाइयां, बाजार बनाने, व्यापार वार्ता को मजबूत करने, एफटीए का उचित और इष्टतम उपयोग, डेटा विश्लेषण प्रदान करने और उभरते अवसरों और जोखिमों की पहचान करने के लिए बॉडी बनाने का प्रस्ताव निश्चित रूप से भारतीय व्यापार और छोटे उद्योगों को एक प्रमुख भूमिका निभाने के लिए सशक्त करेगा। कैट ने आगे कहा कि छोटे कारीगरों, शिल्पकारों, कलाकारों आदि को व्यापार संवर्धन निकाय के साथ जोडऩे के लिए बहुत प्रयासों की आवश्यकता है, कैट देश भर में इस प्रकार के लोगों को अपने उत्पाद निर्यात करने के लिए जाग्रत करेगा ।



Share

Leave a Reply