BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अलग-अलग इलाके में मिली दो युवकों की लाश, दोनों का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका

अलग-अलग इलाके में मिली दो युवकों की लाश, दोनों का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका
Share

 रायपुर : तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बेमता के गड़रिया नाला के पास युवक का शव होने की सूचना मिलते ही नेवरा पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची युवक सिर पर पत्थर से हमला कर हत्या की गई थी। मृतक की पहचान लक्ष्मण उर्फ राजू भट्ट पिता स्व बलदाऊ भट्ट ग्राम सांकरा निवासी के रूप में की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम राजू भट पिता बलदाऊ भट ग्राम सांकरा निवासी है वह मंत्रालय में चपरासी का काम करता था। पिछले पंद्रह दिन से काम पर नहीं जा रहा था, सिंचाई विभाग में अपने पिता की जगह अनुकंपा में लगा था, कल गांव में ही इसके चाचा बलराम राव के यहां शादी में गया था।

24 घंटे के अंदर मिली दो लाशें 

आपको बता दे कि कल तुलसी के सिर्वे खार में भी एक लाश मिली थी, शव को देखने से प्रतीत हो रहा है कि युवक को मार कर फेंक दिया गया है। उसके चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया गया है। आसपास खून के धब्बे भी दिखाई दे रहे है। वहीं लाश के बगल में दो आधार कार्ड, एक पेन कार्ड, व जॉब कार्ड भी पड़ा हुआ है। मृतक हाथ में टैटू से जीपी लिखा हुआ है पास में दो आधार कार्ड में छोटू सरदार, एवं गोविंदा पांडे का नाम लिखा है।

आपको बता दें कि यह दोनों घटना पिछले 24 घंटे में ही हुई है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि तिल्दा नेवरा क्षेत्र में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। जिसका नतीजा है कि क्षेत्र में आए दिन हत्या, अनाचार, लूट और चोरी के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है।



Share

Leave a Reply