CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

जनवरी-फरवरी में बैलेट पेपर से निकाय और पंचायत चुनाव, 7 जनवरी के बाद आचार संहिता कभी भी- अरुण साव

जनवरी-फरवरी में बैलेट पेपर से निकाय और पंचायत चुनाव, 7 जनवरी के बाद आचार संहिता कभी भी- अरुण साव
Share

 रायपुर। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय और पंचायत का चुनाव बैलट पेपर के जरिए होगा. 7 जनवरी के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है.

नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि ईवीएम मशीन की तैयारी में समय लग रहा था, जिसके मद्देनजर बैलट पेपर से चुनाव का निर्णय किया गया है. चुनाव आयोग तैयारी कर रही है. उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव पर सरकार तैयारी कर रही है. नियमों में परिवर्तन हुआ है, आरक्षण की प्रक्रिया हो रही है. सरकार जल्द से जल्द चुनाव करने प्रतिबद्ध है.

मंत्री अरुण साव ने बताया कि आरक्षण की प्रक्रिया और महापौर के लिए 7 तारीख निर्धारित की है. जैसे ही आरक्षण की प्रक्रिया समाप्त होगी, चुनाव आयोग को उसको सूचना भेजी जाएगी. उन्होंने बताया कि हमने नई व्यवस्था की है, कई नियमों में परिवर्तन किया गया है. कानून में परिवर्तन कर हमने व्यवस्था की है.

उन्होंने बताया कि हर तीन महीने में मतदाता सूची बनाने का निर्णय लिया है, जिससे छूटे हुए नाम को जोड़ा जा सके. तेज गति से हम चुनाव की प्रक्रिया में आगे बढ़ रहे हैं. बोर्ड परीक्षा मार्च में शुरू हो रही है. निश्चित रूप से परीक्षाओं से पहले हम चुनाव करा लेंगे, ऐसी हमें पूरी उम्मीद है.



Share

Leave a Reply