CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ में आज से मुफ्त लगेगा बूस्टर डोज, सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर लगाने की तैयारी

छत्तीसगढ़ में आज से मुफ्त लगेगा बूस्टर डोज, सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर लगाने की तैयारी
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) भी कोरोना( corona) से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को आज यानि 15 जुलाई से निःशुल्क प्रिकॉशन/बूस्टर( booster dose) डोज लगाया जाएगा।

इस आयु वर्ग के ऐसे लोग जिन्हें कोविड वैक्सीन( vaccine) का दूसरा टीका लगाए 6 माह या 26 सप्ताह पूर्ण हो चुके हैं, उन्हें सभी शासकीय कोविड टीकाकरण केन्द्रों पर पर प्रिकॉशन/बूस्टर डोज लगाया जाएगा। कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर में करीब एक करोड़ 70 लाख लोगों को प्रिकॉशन/बूस्टर डोज लगाया जाएगा।

आजादी के अमृत महोत्सव( amrit mohtsav ) के अवसर पर यह विशेष टीकाकरण अभियान

प्रदेश में अभी पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध हैं। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर यह विशेष टीकाकरण अभियान( abhiyan) 15 जुलाई से 30 सितंबर 2022 तक 75 दिनों तक चलेगा। पहले और दूसरे डोज के रूप में जो टीका लगाया गया है, प्रिकॉशन/बूस्टर डोज ( boster dose)के रूप में भी वही टीका लगाया जाएगा। राज्य में वर्तमान में 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों, स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंटलाइन ( frontline)वर्कर्स को ही प्रिकॉशन/बूस्टर डोज निःशुल्क लगाया जा रहा था। कोविड वैक्सीनेशन अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत अब प्रदेश के करीब एक करोड़ 70 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।



Share

Leave a Reply