CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

वेलेंटाइन डे पर बॉयफ्रेंड मिलने नही आया , फांसी पर झूली छात्रा ,जांच में जुटी पुलिस

वेलेंटाइन डे पर बॉयफ्रेंड मिलने नही आया , फांसी पर झूली छात्रा ,जांच में जुटी पुलिस
Share

भिलाई : वेलेंटाइन डे पर छात्रा ने अपने प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन शाम तक इंतजार करने के बाद भी नहीं पहुंचा। इसके बाद छात्रा ने अपनी जान दे दी। छात्रा दंतेवाड़ा से भिलाई पढऩे के लिए आई थी। मामला नेवई थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा के बचेली निवासी दीक्षा समुद्र (22) पुत्री भरत समुद्र भिलाई के प्रगति नगर में गौरव पांडेय के मकान में पेइंग गेस्ट रहती थी। वह पीजी डीसीए की पढ़ाई कर रही थी। सोमवार शाम को दीक्षा ने दोस्तों का कॉल रिसीव नहीं किया तो वे मिलने के लिए कमरे में पहुंच गए। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बाद भी नहीं खुला तो उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा। अंदर दीक्षा का शव लटक रहा था।
दोस्तों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। वहां कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे से शव लटका हुआ मिला।

बताया जा रहा है कि दीक्षा ने कुर्सी पर चढ़कर फासी  लगाई है। पुलिस ने बताया कि दीक्षा ने अपने एक दोस्त को दोपहर को कॉल किया था। उसे बताया था कि वेलेंटाइन डे है, इसके बाद भी उसका बॉयफ्रेंड मिलने नहीं आया। इस वजह से वह दुखी है। मंगलवार को शव का पीएम कराया जाएगा। 



Share

Leave a Reply