CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने लगाई थी फांसी, मृतक प्रेमी के खिलाफ अपराध दर्ज

 प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने लगाई थी फांसी, मृतक प्रेमी के खिलाफ अपराध दर्ज
Share

कोरबा। गोढ़ी के जंगल में प्रेमी-प्रेमिका का शव मिलने का मामला प्रेमी द्वारा हत्या के बाद आत्महत्या का निकला। फारेंसिक व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपी व मृतक प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 

शहर के रामपुर चौकी अंतर्गत पथर्रीपारा ढेंगुरनाला-डबरीपारा के राजेंद्र दास महंत व नंदिनी श्रीवास का शव 2 सप्ताह पहले 6 जुलाई को गोढ़ी के जंगल में मिला था। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। नंदिनी का शव जमीन पर पड़ा था, जबकि राजेंद्र का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटक रहा था। मामला संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने जांच में जुटी थी। घटनास्थल पर फारेंसिक एक्सपर्ट ने भी जांच की थी। परिजन की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई कर दोनों के शव को पीएम के लिए भेजा था। पुलिस को प्रारंभिक जांच में प्रेम-संबंध के कारण मामला आत्महत्या करने का लगाए लेकिन मेडिकल कॉलेज से जारी पीएम रिपोर्ट में मामला युवती नंदिनी का गला दबाकर हत्या का निकला। नंदिनी के परिजन ने भी पुलिस को दिए बयान में राजेंद्र दास के साथ प्रेम संबंध के चलते उनके बीच आपसी विवाद होने पर गला दबाकर हत्या करना बताया था। फारेंसिक एक्सपर्ट ने भी जांच के बाद युवती की हत्या व युवक द्वारा आत्महत्या करने का ओपिनियन दिया था। राजेंद्र दास का नंदिनी के साथ करीब 4-5 साल से प्रेम संबंध था। राजेंद्र दास उसे शादी का झांसा देते हुए दुष्कर्म करता आ रहा था। इसलिए अब नंदिनी शादी के लिए उसपर दबाव डाल रही थी। राजेंद्र के परिजन गैर जाति की होने से शादी के लिए तैयार नहीं थे।


Share

Leave a Reply