BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

प्रेमी ही निकला प्रेमिका का कातिल, बेवफाई से था नाराज़, पुलिस ने 24 घन्टे में सुलझाया मामला, जाने पूरी खबर

प्रेमी ही निकला प्रेमिका का कातिल, बेवफाई से था नाराज़, पुलिस ने 24 घन्टे में सुलझाया मामला, जाने पूरी खबर
Share

जशपुर | सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में 20 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से की गई हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जशपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर केस को सुलझा लिया. हत्या किसी और ने नहीं बल्कि मृतका के प्रेमी ने ही की थी. आरोपी युवक ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए जशपुर एसपी शंकर लाल बघेल ने बताया कि फतेहपुर की रहने वाली 20 वर्षीय युवती की हत्या लोहे के रॉड से वार करके कर दी गई थी. उन्होंने बताया कि युवती का प्रेम संबंध ऑटो ड्राइवर अरविंद राम के साथ था, जो ग्राम बुमतेल का रहने वाला है. दोनों करीब सालभर से रिलेशनशिप में थे।
एसपी ने बताया कि युवती अरविंद के अलावा भी अन्य युवकों से बात करती थी, जिसे वो पसंद नहीं करता था. युवती अपने प्रेमी पर हमेशा शादी करने के लिए दबाव भी बनाती थी, लेकिन अन्य युवकों से संबंध होने के शक में वह शादी के लिए टालमटोल किया करता था।
धारदार हथियार से युवती की हत्या की मंशा से निकला था आरोपी पुलिस ने बताया कि युवती अरविंद से 80 हजार रुपए भी ले चुकी थी. इसके साथ ही वो दो मोबाइल फोन भी इस्तेमाल करती थी।
आरोपी ने बताया कि दूसरे मोबाइल से वह दूसरी लड़की का नाम लेकर एक युवक से बात किया करती थी. घटना की रात अरविंद को युवती ने फोन किया और मिलने के लिए बुलाया. आरोपी रोज-रोज की चिकचिक से तंग आ चुका था, वो हत्या की योजना बनाकर ही घर से निकला था. आरोपी ने फतेहपुर के बाहर खेत में बुलाकर लोहे के रॉड से उसकी निर्मम हत्या कर दी।


Share

Leave a Reply