CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Breaking: मैग्नेटो और सिटी सेंटर मॉल में खाद्य विभाग ने मारा छापा, KFC को नोटिस

Breaking: मैग्नेटो और सिटी सेंटर मॉल में खाद्य विभाग ने मारा छापा, KFC को नोटिस
Share

 रायपुर : राजधानी के मैग्नेटो और सिटी सेंटर मॉल में खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। दोनों मॉल में खाद्य सुरक्षा जांच के दौरान कई अनियमितताएं पाई गई हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आज शनिवार सुबह मैगनेटो मॉल और KFC, सिटी सेंटर मॉल में पिज्जा हट, मोमोज अड्डा पर छापा मारा है.

इस जांच कार्रवाई में कंपनियों के खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मैगनेटो के मल्टीनेशनल फूड कंपनी KFC में खाद्य पदार्थों को तलने करने में उपयोग किए जाने वाले का टीपीएम (TMP) जांच किए जाने पर 30% से अधिक पाया, जबकि Fssai के अनुसार TMP 25% से अधिक नहीं होना चाहिए. इसलिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने लगभग 100 लीटर को जप्त किया है. इसके अलावा वेज और नॉन वेज खाद्य पदार्थ के विक्रय हेतु काउंटर में सही आईडेंटिफिकेशन नहीं पाए जाने पर नोटिस जारी किया है.

सिटी सेंटर मॉल स्थित पिज्जा हट में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने जांच कार्रवाई के दौरान पाया कि वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों को एक ही फ्रीजर में रखा जाता है. वहीं APPROVED एजेंसी से पेस्ट कंट्रोल प्रोग्राम कराया जाना भी नहीं पाया गया. इसके अलावा जांच में संस्था के कार्यरत कर्मियों का मेडिकल जांच रिपोर्ट नहीं पाया गया. इन बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों ने पिज्जा हट को 14 दिन इंप्रूवमेंट में का इंप्रूवमेंट का नोटिस जारी किया है.

 


Share

Leave a Reply