CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BREAKING : राधिका खेड़ा के आरोपों पर सुशील आनंद शुक्ला का पलटवार, कहा – यह स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी थी, मुझे तो केवल मोहरा बनाया गया है

BREAKING : राधिका खेड़ा के आरोपों पर सुशील आनंद शुक्ला का पलटवार, कहा – यह स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी थी, मुझे तो केवल मोहरा बनाया गया है
Share

 रायपुर : कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के कांग्रेस से इस्‍तीफा देने और कांग्रेस पर कई बड़े गंभीर आरोप लगाने के बाद अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने राधिका खेड़ा प[पर गंभीर आरोप लगाए है। सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राधिका खेड़ा के आरोप झूठे हैं।

मेरे व्यक्तिगत छवि खराब करने की कोशिश की गई है, यह स्क्रिप्ट पहले ही लिखी जा चुकी थी, मुझे तो केवल मोहरा बनाया गया है, वे भाजपा में जाना चाहती हैं मेरी शुभकामना है, लेकिन छत्तीसगढ़ से उनका आर्थिक हित भी है, इसके पीछे भाजपा का हाथ है। मैं बहुत आहत हुआ हूं, ऐसे जाने नहीं दूंगा, मानहानि का नोटिस भेजूंगा, राजनैतिक हितों की पूर्ति के लिए मेरा मान मर्दन किया है, लिंग भेद के आधार पर दुरुपयोग करेंगे तो मैं इसे लेकर ऊपर तक जाऊंगा।  – सुशील आनंद शुक्ला

प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा, – इस तरह की स्तरहीन राजनीति मैंने आज तक नही देखा, एक महिला होने का ऐसा दुरुपयोग और राजनीतिक हत्या पहले कभी नहीं हुआ।

प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा, – शुशील शुक्ला ने कभी महिलाओं का अपमान नहीं किया, जब भी कोई महिला उनके केबिन में आती हैं तो वे आइए बहन करके ही संबोधित करते हैं, 3 पुत्रियों के पिता भी हैं इसीलिए उन्हें महिलाओं का सम्मान करना भली भांति आता है, राधिका खेड़ा की नियत सही नहीं है और वो किसी भी स्तर पर जा सकती हैं।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर अपनी बात रखी – उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस कार्यालय में महिलाएं सुरक्षित हैं। उनके अलावा कार्यालय में कई महिलाएं काम करती हैं। सभी महिलाएं सुरक्षित हैं। ये आरोप गलत है। राम मंदिर के दर्शन करने की बात राधिका खेड़ा ने कही है तो वह उनका अधिकार है। राम के दर्शन करने के लिए सभी जाते हैं, मैं भी जब समय मिलेगा तो राम मंदिर जाऊंगा। समय नहीं मिलता है तो मैं घर पर भी पूजा करता हूं। मामले की रिपोर्ट AICC की रिपोर्ट सौंप दी गई है, उस पर निर्णय वहीं से होगा। दिल्‍ली से ही आगे की कार्रवाई होगी।’



Share

Leave a Reply