BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Breaking : नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, कुरुशनार के जंगल से सात कुकर बरामद

Breaking : नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, कुरुशनार के जंगल से सात कुकर बरामद
Share

 कांकेर : जिले के कुरुशनार इलाके में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के ठिकाने से सात नग खाली कुकर बरामद किए हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन कुकरों का इस्तेमाल विस्फोटक बनाने के लिए किया जाना था, जिससे सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश थी।

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर हो चुके हैं। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें यह कुकर बरामद हुए। माना जा रहा है कि नक्सली कुकर बम बनाकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता से उनकी यह योजना नाकाम हो गई।

सुरक्षा एजेंसियां अब इस मामले की गहन जांच कर रही हैं और इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है। कांकेर क्षेत्र में लगातार सुरक्षाबलों का दबदबा बढ़ रहा है, जिससे नक्सली कमजोर पड़ते जा रहे हैं।

 


Share

Leave a Reply