CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BREAKING NEWS CG: मोबाइल एप्स से 2 लाख की ठगी, पुलिस ने साइबर ठग को किया गिरफ्तार

BREAKING NEWS CG: मोबाइल एप्स से 2 लाख की ठगी, पुलिस ने साइबर ठग को किया गिरफ्तार
Share

सूरजपुर: हास्पिटल कालोनी विश्रामपुर निवासी महेन्द्र लांडेय ने थाना विश्रामपुर में 20 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराया कि 18 जुलाई को इसके मोबाईल पर अज्ञात मोबाईल नंबर धारक की ओर से फोन कर मोबाईल में टीम व्यूअर एप्स डाउनलोड कराकर नेट बैंकिंग के माध्यम से 2 लाख 4 हजार 411 रुपए की ठगी किया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 420 भादवि व 66, 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान प्रार्थी के खाते से ठगी किए गए राशि के बारे में जानकारी निकाली गई, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने आरोपी को पकडऩे थाना विश्रामपुर व जयनगर की संयुक्त पुलिस टीम को झारखंड भेजा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में झारखण्ड पहुंची पुलिस टीम ने नई तकनीक की मदद से मामले के आरोपी मरगोड़ी पंचायत, दासडीह, थाना जाण्डेय, जिला गिरीडीह झारखंड निवासी 33 वर्षीय आरोपी जगदीश मंडल को 28 अगस्त को जामताड़ा झारखंड में घेराबंदी कर पकड़ा और उसे गिरफ्तार कर विश्रामपुर लाया गया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वर्ष 2013 से ठगी का काम मोबाईल के माध्यम से अपने 1 साथी के साथ मिलकर करता है और नए-नए मोबाईल नंबरों पर फोन कर ठगी करने का प्रयास करने के दौरान 18 जुलाई को प्रार्थी के मोबाईल नंबर पर फोन कर बीएसएनएल ब्राड बैंड के संबंध में बताते हुए कम्प्यूटर का जानकार साथी के साथ मिलकर प्रार्थी के मोबाईल में टीम व्यूअर एप्स डाउनलोड कराकर 2 लाख 4 हजार 411 रुपए ट्रांसफर कर ठगी करना स्वीकार किया।

पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाईल को आरोपी की निशानदेही पर जप्त किया है। आरोपी की ओर से छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों के लोगों को भी टीम व्यूअर के जरिए ठगी का शिकार बनाने की जानकारी मिली है, जिसके संबंध में अन्य राज्यों की पुलिस को अवगत कराया जा रहा है। मामले में 1 अन्य आरोपी की संलिप्तता पाई गई है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। प्रकरण में ठगी कर पैसा ऑनलाईन विभिन्न खातों में ट्रान्सफर किया गया है, जिसके संबंध में तफ्तीश की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान, थाना प्रभारी विश्रामपुर सुभाष कुजूर, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, तालिब शेख, आरक्षक अखिलेश पाण्डेय, अकरम मोहम्मद, युवराज यादव व रौशन सिंह सक्रिय थे।



Share

Leave a Reply