CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BREAKING NEWS CG: सेक्स का ऑफर देना BJP पार्षद को पड़ा भारी, महिला ने कर दी पिटाई

BREAKING NEWS CG: सेक्स का ऑफर देना BJP पार्षद को पड़ा भारी, महिला ने कर दी पिटाई
Share

बलौदाबाजार में भाजपा पार्षद ने अपने दोस्त की पत्नी को ही सेक्स का ऑफर दे डाला। इससे भड़की महिला ने पार्षद को अपने घर में ही चप्पल से पीट दिया। 15 दिन बाद जब पार्षद ने संबंध बनाने के लिए दोबारा कहा तो महिला सोमवार को डंडा लेकर पार्षद की दुकान पर पहुंच गई। यहां पार्षद ने अपने एक साथी के साथ मिलकर महिला की पिटाई कर दी। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पार्षद भाग निकला है।


मामला सिमगा थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि करीब 15 दिन पहले आरोपी पार्षद अपने दोस्त के घर पहुंचा था। ताम्रकर ने महिला को संबंध बनाने का ऑफर देकर कहा था कि देवर-भाभी के रिश्ते में यह चलता है।इसके बाद महिला ने पार्षद को चप्पलों से पीटा। इस दौरान पति ने रोकने का प्रयास किया तो उसके ऊपर भी महिला भड़क गई।

महिला बोली- आज से हमारे बीच पति-पत्नी का रिश्ता नहीं
महिला ने इस दौरान अपने पति पर भी नाराजगी दिखाई। महिला ने पति से कहा कि शर्म नहीं आती है, अपनी पत्नी की इज्जत करनी नहीं आती है। उसकी रक्षा नहीं कर सकते हो। तुम्हारे कारण ही ऐसे व्यक्ति घर में एंट्री लेते हैं। हमारे बीच आज से पति-पत्नी का रिश्ता खत्म। इस पर पति ने कहा कि वह पावरफुल आदमी है। इससे दोस्ती जरूरी है।


दुकान में पहुंची महिला को पार्षद ने दोस्त के साथ मिलकर पीटा
करीब 15 दिन बाद BJP पार्षद सूर्यकांत ताम्रकर ने अपने दोस्त की पत्नी को मैसेज कर फिर सेक्स का ऑफर दिया। सोमवार को महिला एक अन्य युवती के साथ आरोपी पार्षद के दोस्त की दुकान में पहुंची गई। यहां आरोपी को उसने डंडा मारा। इसके बाद पार्षद और उसका दोस्त दोनों भड़क गए। दोनों ने महिला और युवती को जमीन पर पटक दिया। दोनों के बाल पकड़कर खींचे और बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान लोग भी भीड़ लगाकर खड़े रहे और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। किसी ने भी बचाने का प्रयास नहीं किया।

एक आरोपी गिरफ्तार, भाग निकला पार्षद
पुलिस ने बताया कि महिला ने इस मामले में FIR दर्ज कराई है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पार्षद के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। हलांकि पार्षद भाग निकला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। वहीं दोनों घटनाओं का वीडियो भी वायरल हो गया है।



Share

Leave a Reply