CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BREAKING NEWS CG: लग्जरी कार और ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 2 करोड़ का गांजा, 5 तस्कर गिरफ्तार

BREAKING NEWS CG: लग्जरी कार और ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे 2 करोड़ का गांजा, 5 तस्कर गिरफ्तार
Share

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में पुलिस ने गांजे की बड़ी खेप पकड़ी है। पकड़े गए गांजे की कीमत 2 करोड़ 25 लाख रुपए है। पता चला है कि ओडिशा के 5 गांजा तस्कर आलू से भरे ट्रक और लग्जरी कार में 15 क्विंटल गांजा छिपाकर मध्यप्रदेश ले जा रहे थे। आरोपियों से 2 लग्जरी कार और ट्रक जब्त किए गए हैं।


मुखबिर से पुलिस को पता चला
ये पूरी कार्रवाई एसपी त्रिलोक बंसल के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की है। पुलिस को शुक्रवार रात को ही ये सूचना मिली थी कि ओडिशा के तस्कर गांजा लेकर मध्यप्रदेश की ओर जाने वाले हैं। इसके बाद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की पुलिस ने बिलासपुर से पेंड्रा की ओर आने वाली रोड पर घेराबंदी कर कार और ट्रक को पकड़ लिया है।

पेंड्रा के कोल्ड स्टोरेज में खाली होना था ट्रक
पुलिस ने इस मामले का खुलासा शनिवार को किया है। आलू से भरे ट्रक को पेंड्रा की किसी कोल्ड स्टोरेज में खाली होना था। इसके बाद वो ट्रक गांजा लेकर मध्यप्रदेश जाने वाला था। फिलहाल पुलिस पेंड्रा के उस कोल्ड स्टोरेज मालिक का पता लगा रही है। इसके अलावा यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर ये तस्कर मध्यप्रदेश में गांजा कहां ले जा रहे थे।



Share

Leave a Reply