CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BREAKING NEWS CG: जन्माष्टमी के अवसर पर दूध लेने निकली महिला से भगवान के साक्षात दर्शन कराने के नाम से ढोंगी बाबा ने ठगे गहने

BREAKING NEWS CG: जन्माष्टमी के अवसर पर दूध लेने निकली महिला से  भगवान के साक्षात दर्शन कराने के नाम से ढोंगी बाबा ने ठगे गहने
Share

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से ठगी का मामला सामने आया है, एक ढोंगी बाबा ने दूध लेने गई महिला को भगवान श्री कृष्ण के साक्षात दर्शन कराने के नाम पर उसके गहने ठग लिए और भाग गया है। पता चला है कि आरोपी ने उसे दर्शन कराने के बहाने झांसे में लिया और कहा कि 52 कदम आगे चलो और अपने पहने गहने मुझे दे दो। फिर जब महिला पीछे मुड़ी तो उसे खाली सड़क मिली, जिसके बाद उसे ये एहसास हो गया कि उसके साथ ठगी हुई है।


पूरा मामला मोहननगर थाना क्षेत्र के संतराबाड़ी में तरूण टॉकीज के पास का है। जहां जयश्री चावड़ा (59) रविवार सुबह दूध लेने गई थी। इसी दौरान उसे वो बाबा मिल गया और कहने लगा कि जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण के साक्षात दर्शन करा देगा। बाबा की इसी बात में महिला आ गई। फिर आरोपी ने महिला से कहा कि इसके लिए तुम्हें अपने पहने हुए गहने उतारकर देने होंगे। जयश्री ने उसे अपने गले में पहना हुआ सोने का हार, कान के टॉप्स दे दिए और 52 कदम चलने चली गई। वापस लौटी तब बाबा फरार हो गया था।


CCTV कैमरा की छानबीन जारी
दुर्ग CSP कौशलेंद्र देव पटेल ने बताया है कि घटना सुबह-सुबह की है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचने पर महिला रोते हुए मिली। उसने पुलिस को बताया कि किस तरह से बाबा ने उसे ठग लिया है। वहां दुकानों में लगे आसपास के CCTV कैमरे की जांच हो रही है। वहीं तरुण टॉकीज के बाहर लगा कैमरा बंद मिला है। महिला के बताए हुलिए के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने यह भी बताया है कि इस वारदात में ईरानी गैंग का हाथ भी हो सकता है।


रविवार को रायपुर में इसी अंदाज में हुई थी ठगी
रविवार को राजधानी रायपुर में एक महिला को दो शातिर ठगों ने अपने जाल में फंसा लिया था। दोनों ने महिला के गहने ये कहकर लूटे कि वे भविष्यवाणी करते हैं, अगले कुछ दिनों में आपके बच्चों की मौत होने वाली है। इसी बात से डरकर महिला उन आरोपियों के झांसे में आ गई और अपने जेवरात दे बैठी। गहने लेकर दोनों आरोपी भाग गए। ठगी की ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब डीडी नगर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर महिला से ठगी करने वाले बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।



Share

Leave a Reply