CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BREAKING NEWS CG: दुर्गा विसर्जन देखने गए पत्नी और साली से बदमाशो ने किया छेड़-छाड, मना करने पर जमकर की मारपीट

BREAKING NEWS CG: दुर्गा विसर्जन देखने गए पत्नी और साली से बदमाशो ने किया छेड़-छाड, मना करने पर जमकर की मारपीट
Share

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से शर्मनाक खबर सामने आ रही है, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम देखने निकले युवक की पत्नी व साली को देखकर युवकों ने इशारा करते हुए कमेंट कर दिया। उन्हें मना करने पर उन्होंने बेरहमी से मारपीट कर दी है। इस बीच युवक के साले और उसके दोस्त बीच बचाव करने आए तब बदमाशों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दो हमलावरों को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है।


सरकंडा के चांटीडीह मेलापारा निवासी लेखराम पिता अरूण देवांगन का तखतपुर के देवांगन मोहल्ले में ससुराल है। रविवार को वह परिवार सहित अपने ससुराल गया था। इस दौरान रात करीब 11 बजे वह अपनी पत्नी आरती देवांगन, बच्चे व साली रानी देवांगन को लेकर दुर्गा विसर्जन व जगराता कार्यक्रम देखने निकला था। रात करीब 1.30 बजे सभी पुराना बस स्टैण्ड के पास होते हुए घर लौट रहे थे। तभी श्रीराम ज्वेलर्स के पास अविनाश डहरिया उन्हें देखकर इशारा करते हुए कमेंट करने लगा।


इस पर लेखराम ने उन्हें मना किया। तब अविनाश उसके साथी बबलू नवरंग, गोलू धुरी सहित अन्य ने मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी। फिर जान से मारने की धमकी देकर पिटाई करने लगे। इतने में पीछे से लेखराम का साला दीप देवांगन और उसके दोस्त गजानंद देवांगन, राजा देवांगन आ रहे थे। उन्होंने विवाद होते देखकर बीच बचाव किया। तब अविनाश डहरिया ने चाकू और डंडे से गजानंद पर हमला कर दिया।
इस बीच हमलावर युवकों ने दीप व राजा के साथ भी बुरी तरह मारपीट की। गजानंद के साथ ही दीप, राजा देवांगन व लेखराम को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने विनाश व गोलू धुरी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।



Share

Leave a Reply