CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BREAKING NEWS CG: करंट लगने से महिला की मौत, घर वालों का ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

BREAKING NEWS CG: करंट लगने से महिला की मौत, घर वालों का ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप
Share

बिलासपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, कोनी थाना क्षेत्र के बिरकोना गांव में एक महिला की बिजली से चलने वाले हीटर से चिपक कर मौत हो गई। महिला के घर वालों का आरोप है कि उसके पति का किसी और महिला से संबंध होने की वजह से उसकी साजिश के तहत हत्या की गई। पूरे मामले में कोनी थाना प्रभारी रविन्द्र यादव ने कहा कि हम मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


जानकारी के अनुसार, महमंद गांव निवासी पूजा रजक(22) की चार साल पहले राज मिस्त्री का काम करने वाले परमेश्वर रजक(28) के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच आए दिन विवाद होने लगा। परिजनों के अनुसार पूजा को शक था कि उसका पति उसे धोखा दे रहा है। परमेश्वर बहुत कम ही अपने घर आया करता था। पूजा ने अपने परिवार वालों को बताया था कि उसके पति का किसी और महिला के साथ अवैध संबंध है। विवाद सुलझाने के लिए महिला के घर वालों ने कई बार दोनों को समझाइश भी दी थी।


घटना के वक्त घर मौजूद थे लोग
पूजा के जीजा अमित निर्मालकर(28) ने बताया कि आज सुबह 10:30 उन्हें सूचना मिली की पूजा को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके ससुराल वालों ने बताया कि उनके यहां खाना पकाने के लिए हीटर का इस्तेमाल होता है। घटना के समय पूजा खाना बनाने के दौरान हीटर से चिपक गई थी। जब हम अस्पताल उसे देखने पहुंचे तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। अमित ने बताया कि उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। उन्होंने बताया कि घटना के वक्त ससुराल पक्ष के कई सदस्य मजूद थे, ऐसे में किसी ने भी कैसे उसे नही देखा यह हैरत की बात है। वहीं उसके पति ने बताया कि इस दुर्घटना से पहले ही वह काम पर निकल चुका था।


दो बच्चियों के सर से उठा ममता का साया
पूजा की दो बेटियां है। एक का नाम (पल्लवी) केवल 6 महीने की है। वहीं 2 साल की एक और बेटी है जिसका नाम प्रगति है। दोनों को ही अभी तक समझ नही आया है कि उनकी मां अब इस दुनिया में मौजूद नहीं है। दोनों केवल अपनी मां को ढूंढ रही हैं और रो रही हैं।



Share

Leave a Reply