CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BREAKING NEWS RAIPUR: गार्डन में खेलने निकली 2 सहेलियां अचानक लापता

BREAKING NEWS RAIPUR: गार्डन में खेलने निकली 2 सहेलियां अचानक लापता
Share

रायपुर के खमतराई में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब नाबालिग लड़कियों के लापता होने की खबर मिली है। घटना WRS कॉलोनी इलाके की। यहां की आदर्श कॉलोनी में रहने वाली दो बच्चियां सोमवार से गायब हैं। इनकी कोई जानकारी घर वालों को नहीं मिली तो परेशान परिजन थाने पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी है। मोहल्ले में भी वॉट्सअप पर तस्वीरें भेजकर घर वाले लोगों से बेटियों के बारे जानकारी देने की अपील कर रहे हैं।


13 साल की टिकेश्वरी ध्रुव और 15 साल की पी बालमणि सोमवार शाम को घर से ये कहकर निकली थीं कि वो गार्डन जा रही हैं। इसके बाद जब बेटियां घर नहीं लौटी तो परिजन पुलिस के पास गए। दोनों लड़कियां सहेलियां हैं साथ ही घूमा करती थीं। पुलिस की टीम भी लड़कियों का पता लगाने का काम कर रही हैं। इस मामले में खमतराई की पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कॉल नहीं उठा रहीं सिर्फ SMS मिल रहे
बेटियों के लापता होने के बाद घर वालों ने उनके फोन नंबर पर कॉल किया। कभी फोन बंद होता है तो कभी कोई कॉल रिसीव नहीं करता। वहीं, लड़कियों के नंबर से तीन बार SMS भेजा गया कि मम्मी, पापा आप परेशान न हों। हम घूमने निकल गए हैं। लौट आएंगे। परिवार के लोगों ने बताया कि आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि पुलिस को लड़कियों के मोबाइल की लोकेशन महाराष्ट्र के इतवारी इलाके में मिली है।



Share

Leave a Reply