BREAKING NEWS: इंद्रावती नदी में डूबे 2 एनएमडीसी कर्मचारियों का शव हुआ बरामद
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बारसुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सातधार पुल के नीचे इंद्रावती नदी तट पर पिकनिक मनाने गए किरंदुल के दो एनएमडीसी के कर्मचारी प्रदीप दत्ता और संजय राय शाम लगभग 05 बजे के आसपास इंद्रावती में डूब गए। इसकी सूचना पर पुलिस व बचाव दल की टीम मौके पर पहुचकर दोनों की तलाश गोताखोरो की टीम के द्वारा किया जाता रहा लेकिन शव बरामद नही हुआ है, अंधेरा होने से सुबह पुन: गोताखोरो की टीम प्रयास में जुट गई जिसके बाद दोनो एनएमडीसी कर्मचारी का शव आज बरामद कर लिया गया है। इसकी पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएमडीसी में कार्यरत दोनों कर्मचारी अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने सातधार इंद्रावती नदी तट पर गए थे। दोनों कर्मियों के परिवार के महिलाओं बच्चों समेत 10 लोग सातधार इंद्रावती नदी तट पर गये थे। तभी एक एनएमडीसी का कर्मचारी नहाने गया और डूबने लगा जिसे बचाने के लिए दूसरे कर्मचारी ने कोशिश की और नदी में उतरा जिसके बाद दोनों एनएमडीसी के कर्मचारी इंद्रवती नदी में डूब गए।




