CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BREAKING NEWS: खेतों में शौच करने के लिए गया था शख्स अचानक हाथी ने कुचल दिया, मौके पार मौत

BREAKING NEWS: खेतों में शौच करने के लिए गया था शख्स अचानक हाथी ने कुचल दिया, मौके पार मौत
Share

छत्तीसगढ़ के जशपुर में हाथीयों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा है। लगातार दूसरे दिन हाथी के हमले में युवक की मौत हो गई। एक दिन पहले हाथी ने महिला को कुचलकर मार दिया था। मंगलवार को भी हाथी ने शौच के लिए घर के पीछे खेत में गए युवक को मार दिया।घटना तपकरा वन परिक्षेत्र के बाबूसाजबहार की है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच रही है। हाथियों को भगाने का प्रयास किया जा रहा है। मारे गए युवक के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।


एक दिन पहले महिला को बाइक से गिराकर मार दिया था
तपकरा रेंज में ही एक दिन पहले सोमवार को भी हाथी ने बाइक सवार महिला को सूंड से खींच कर मार दिया था। केरसई के बरटोली निवासी खिज्मती बाई अपने पति रामकुमार के साथ बाइक से बाजार जा रही थी। रास्ते में गोठान के जंगल में दंतैल (टस्कर) हाथी उनके पीछे दौड़ा और बाइक पर पीछे बैठी खिज्मती बाई को सड़क पर पटककर कुचल दिया था। इससे पहले रायमुंडा गांव में एक अन्य महिला सुखो बाई (50) पर हमला कर उसे घायल किया था।

3 सालों में 200 लोगों की जा चुकी जान, कई हाथी भी मारे गए
बताया जा रहा है कि केरसई के आसपास के जंगल मे 3 हाथी मौजूद हैं। प्रदेश में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में पिछले 3 सालों के दौरान करीब 200 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि ग्रामीणों के बचाव के लिए करंट लगाए जाने के कारण कई हाथियों की भी जान जा चुकी है। खासकर रायगढ़, धरमजयगढ़, कोरबा, महासमुंद, जशपुर के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।



Share

Leave a Reply