CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Breaking : वाहन चेकिंग के दौरान 212 किलो चांदी के आभूषण जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...

Breaking : वाहन चेकिंग के दौरान 212 किलो चांदी के आभूषण जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार...
Share

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के सरिया पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 212.6 किलोग्राम चांदी के जेवर और सिल्ली बरामद की। यह चांदी बिना किसी वैध दस्तावेज के ओडिशा ले जाई जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि यह घटना जिले के कंचनपुर बेरियर के पास की है, जहां संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान ओडिशा की ओर से आ रही एक सफेद हुंडई वेन्यू कार सीजी 04 एनजेड 2277 को रोका गया।

 इस कार में दो व्यक्ति सवार थे, जिनकी पहचान पप्पू साहू और रामरूची पटेल के रूप में की गई है। दोनों व्यक्ति मुजगहन, रायपुर के रहने वाले है। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो डिक्की और पिछली सीट पर 22 बैग और एक अटैची में चांदी के आभूषण और 5 चांदी की सिल्ली मिली। जब आरोपियों से इस चांदी के परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

 पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे चांदी के गहनों को रायपुर से ओडिशा होते हुए सरिया सारंगढ़ की ओर ले जा रहे थे। पुलिस ने संदेहियों के संयुक्त कब्जे से 212.6 किलोग्राम चांदी, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 91 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है, जब्त कर ली। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त कार को भी ज़ब्त कर लिया गया। चांदी तस्करी के इस बड़े मामले की सूचना पुलिस ने आयकर विभाग और जीएसटी विभाग को भी भेज दी है।



Share

Leave a Reply