CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

Breaking : कोरर हादसे में गंभीर रूप से घायल 8 साल के मासूम ने तोड़ा दम, मेकाहारा में चल रहा था इलाज

Breaking : कोरर हादसे में गंभीर रूप से घायल 8 साल के मासूम ने तोड़ा दम, मेकाहारा में चल रहा था इलाज
Share

 भानुप्रतापपुर/कांकेर. जिले के कोरर के पास गुरुवार को ट्रक और ऑटो में आमने सामने की भिड़ंत से 7 बच्चों की मौत हुई थी. वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल 8 साल के मासूम गौतम मंडावी ने भी आज दम तोड़ दिया. उनका इलाज रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में चल रहा था, जहां उनकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा. वहीं ऑटो चालक का अभी इलाज चल रहा है.

बताया जा रहा कि गौतम के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में फ्रेक्चर हुआ था. 4 डाॅक्टरों की निगरानी में छात्र गौतम मंडावी का इलाज चल रहा था. उपचार के दौरान हरसंभव प्रयास करने के बाद भी उनकी जान नहीं बचा सके. इस हादसे पर सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुख जताया था और प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए थे.

ऑटो चालक का चल रहा इलाज

जानकारी के अनुसार सभी बच्चे बीएसएन स्कूल के छात्र थे. आटो में कुल 8 बच्चे सवार थे, जिसमें से 5 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी. 3 बच्चों को एंबुलेंस से मेडिकल हॉस्पिटल कांकेर लाया गया था, जिसमें से 2 बच्चों की मौत हो गई. 1 बच्चे गौतम मंडावी को बेहतर उपचार के लिए मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं ऑटो चालक भी इस हादसे में घायल हुआ है, जिसका इलाज भी रायपुर में चल रहा. हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर डाइवर को भी गिरपफतार कर लिया है.



Share

Leave a Reply