CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BREAKING : ACB ने की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया पटवारी,जानिए पूरा मामला..!!

BREAKING : ACB ने की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया पटवारी,जानिए पूरा मामला..!!
Share

 बलरामपुर :-  एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अंबिकापुर एसीबी की टीम ने बलरामपुर-रामानुजगंज में पदस्थ पटवारी पवन पाण्डेय को 12 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

पटवारी द्वारा प्रार्थी से जमीन की फौती बढ़ाने और नामांतरण के नाम पर 18 हजार की रिश्वत मांगी थी। इस दौरान 14 हजार देने पर सहमति बनी थी। पटवारी ने प्रार्थी से 2000 ले लिये थे। शेष 12 हजार आज लेते हुये एसीबी ने पकड़ा है। 
दरअसल, शिकायतकर्ता अजय मावले. निवासी ग्राम पतरापारा (नरवागार) तहसील राजपुर द्वारा ACB/EOW अंबिकापुर में शिकायत की कि घाम पतरापारा तह राजपुर में उनके तथा परिवार के अन्य सदस्यों के संयुक्त नाम पर भूमि है। जमीन की फौती बढ़ाने और नामांतरण के नाम पर पटवारी पवन पाण्डेय द्वारा 18 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई। इस दौरान पटवारी और प्रार्थी के बीच 14000 रूपये में सहमति बनी। पटवारी द्वारा 2000 रूपये ले लिये गये थे।

प्रार्थी बाकी की रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत की जाँच करने पर सहीं पाया गया, जिसके बाद आज 27 नवम्बर को ट्रेप आयोजित कर आरोपी पवन पाण्डेय पटवारी को शेष रिश्वती रकम 12 हजार लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। प्रकरण में आरोपी वो विरुद्ध पारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 


Share

Leave a Reply