CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BREAKING : कोतवाली टीआई विजय यादव पर गिरी गाज, SP ने किया लाइन अटैच

BREAKING : कोतवाली टीआई विजय यादव पर गिरी गाज, SP ने किया लाइन अटैच
Share

 दुर्ग : एसपी जितेंद्र शुक्ला ने दुर्ग कोतवाली थाने के टीआई विजय यादव को लाइन अटैच कर दिया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि टीआई विजय यादव के खिलाफ कई शिकायतें मिल रही थीं। इसके साथ ही स्कूल के एनुअल फंक्शन के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में भी लापरवाही सामने आई है। इसके चलते उन्होंने मौखिक आदेश देते हुए उन्हें दुर्ग कोतवाली थाना से हटाकर लाइन में अटैच किया है।

जानकारी के मुताबिक,  निरीक्षक विजय यादव को जैसे ही सोमवार रात लाईन अटैच का मौखिक आदेश मिला उन्होंने तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में मंगलवार को अपनी आमद दे दी है। एसपी जितेंद्र शुक्ला का कहना है कि अभी मामले में जांच की जा रही है। यदि लापरवाही सिद्ध हुई तो उनके खिलाफ आदेश भी जारी कर दिया जाएगा।

पुलिस विभाग के मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग कोतवाली में हुई चाकू बाजी के मामले में टीआई विजय यादव ने सही ढंग से कार्रवाई नहीं की। पीड़ित पक्ष ने भी आरोप लगाया था कि फोन करने के बाद भी समय पर वहां पुलिस नहीं पहुंची थी। इसके साथ ही एसपी ने इस मामले में टीआई को सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी विजय यादव ने चाकू बाजी की धाराएं नहीं लगाई। इससे आरोपियों को फायदा मिला। इससे एसपी काफी नाराज हुए और उन्होंने तत्काल उन्हें कोतवाली थाने से हटने का मौखिक आदेश दे दिया।



Share

Leave a Reply