CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

ब्रेकिंग : GST की बड़ी कार्रवाई, रायपुर रेलवे स्टेशन में मारा छापा, जांच जारी…हो सकते हैं बड़े खुलासे

 ब्रेकिंग : GST की बड़ी कार्रवाई, रायपुर रेलवे स्टेशन में मारा छापा, जांच जारी…हो सकते हैं बड़े खुलासे
Share

 रायपुर। जीएसटी की टीम ने रायपुर रेलवे स्टेशन में छापा मारा है। सूत्रों के मुताबिक टीम ने पार्सल से जुड़े कई बॉक्स की जांच शुरू की है। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस बॉक्स में क्या है। हालांकि इसकी जांच और सामान के बिल की जांच टीम कर रही है। बता दे कि चंद दिनों पहले ही रायपुर रेलवे स्टेशन में पार्सल से जुड़े दो एजेंट पर कार्रवाई की थी। कई बॉक्स जब्त कर जुर्माने की कार्रवाई की थी। 

जीएसटी की टीम जब पार्सल ऑफिस में पहुंची ही है तो ये कयास लगाए जा रहे है कि जीएसटी की टीम श्री राधास्वामी कारगो की भी जीएसटी चोरी की जांच करें। बता दें कि पार्सल ऑफिस में मौजूद ये कारगो कंपनी रेलवे से बुकिंग कर ग्राहक को देने वाली रसीद में जीएसटी में गोलमाल कर रहा है और अनाधिकृत तरीके से गाड़ियों की बुकिंग भी। हालांकि रेलवे के कमर्शियल विभाग ने बिना जुर्माना लगाए गाड़ियों की बुकिंग पर तो रोक लगा दी, लेकिन जीएसटी का खेल यहां अब भी जारी है, जिसका खुलासा टीम की जांच के बाद स्पष्ट होगा। 



Share

Leave a Reply