CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BREAKING: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई...11 हजार लीटर से ज्यादा शराब पर चला बुलडोजर

BREAKING: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई...11 हजार लीटर से ज्यादा शराब पर चला बुलडोजर
Share

 बलौदाबाजार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशानुसार, जिले के थाना चौकियों में आबकारी एक्ट के तहत दर्ज 1001 प्रकरण में जप्तशुदा शराब, जिसमें कलेक्टर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा राजसात, न्यायालयों से निर्णित शराब जिसमें अपील की अवधि समाप्त हो गई है.तथा ऐसे प्रकरणों के जप्तशुदा शराब जिसके नष्टीकरण हेतु न्यायालय से अनुमति प्राप्त की जा चुकी है, ऐसे सभी मामलों में जप्त शराब का सत्यापन करने पश्चात नष्टीकरण कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ था। उक्त निर्देशों के परिपालन में जप्त शराब का विधिवत नष्टीकरण करने हेतु जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश ठाकुर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

आज दिनांक 26.05.2024 को दोपहर 01:00 बजे पुलिस कैंप लाहोद में नोडल अधिकारी अविनाश ठाकुर, अमित गुप्ता अनुविभागीय दंडाधिकारी बलौदाबाजार, रवि पाठक सहायक जिला आबकारी अधिकारी एवं रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर की उपस्थिति में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के समस्त थाना/चौकी के 1011 प्रकरणों में कुल 11587.768 लीटर शराब का सत्यापन कार्यवाही पश्चात विधिवत नष्टीकरण कराया गया।

उक्त कार्य में सउनि अश्वनी पडवार प्रधान आरक्षक लीलाधर ध्रुव, मोहित ठाकुर, आरक्षक बबलू राजा कौशिक, आकाश शर्मा एवं थाना एवं चौकी के माल मोहर्रिर का विशेष योगदान रहा। इसी क्रम में अवैध रूप से शराब बिक्री के जिन प्रकरणों में जप्त वाहनों को राजसात करने हेतु जिला दंडाधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा द्वारा आदेशित किया गया, उन वाहनों की राजसात कार्यवाही अभी प्रक्रियाधीन है।



Share

Leave a Reply