BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Breaking : अवैध शराब के लेनदेन को लेकर खूनी संघर्ष, युवक की हत्या..

Breaking : अवैध शराब के लेनदेन को लेकर खूनी संघर्ष, युवक की हत्या..
Share

 बिलासपुर। न्यायधानी के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ अवैध शराब की लेनदेन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। तिफरा शराब दुकान के पास दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक युवक की जान चली गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना 12 अक्टूबर की सुबह सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा इलाके की है, जहाँ अवैध शराब की लेनदेन को लेकर कुछ युवकों में जमकर विवाद हो गया। मारपीट इतनी हिंसक हो गई कि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर डायल–112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सिम्स अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक साहिल खटीक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल अभी भी भर्ती है। मृतक के सिर और हाथ में गहरी चोटों के निशान पाए गए हैं, जो इस घटना की गंभीरता को दर्शाते हैं। इस वारदात के बाद से अन्य आरोपी युवक मौके से फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना की जानकारी पुलिस को देने वाला युवक साहिल साहू ही अब इस हत्याकांड का मुख्य संदिग्ध बन गया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि साहिल खटीक और उसके साथियों का साहिल साहू और उसके परिजनों से विवाद हुआ था, जो मारपीट में तब्दील हो गया।

पुलिस ने जब घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए, तो साहिल साहू की भूमिका संदिग्ध पाई गई। उसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।



Share

Leave a Reply