BREAKING : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज, छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोप
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के विज्ञापन और जनसंपर्क विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल के खिलाफ़ उत्पीरण का मामला दर्ज किया गया है। प्रोफेसर ने छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करता था और उसके मना करने पर फेल करने कि धमकी देता था। इससे परेशान होकर छात्रा ने महिला थाना रायपुर में मामला दर्ज कराया है। महिला पुलिस थाना कि टीम ने जब एसोसिएट प्रोफेसर को गिरफ्तार करने विश्विद्यालय पहुंची तब प्रोफेसर फरार पाया गया।

जान से मारने की देता था धमकी
आरोपी प्रोफेसर द्वारा छात्रा को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने कि धमकी देने कि बात पीढ़ित छात्रा ने मीडिया से कहीं। मिली जानकारी के अनुसार प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल के खिलाफ़ पहले भी इस प्रकार का आरोप दर्ज़ हों चुका हैं। महिला थाना से मिली जानकारी के अनुसार जल्द प्रोफ़ेसर को जल्द किया जायेगा गिरफ्तार। इस घटना की पुष्टि ASP चंचला तिवारी ने कि हैं।





