BREAKING : छत्तीसगढ़ सरकार का युवाओं के हित में बड़ा फैसला, प्रशिक्षण अधिकारियों के 400 पदों पर होगी सीधी भर्ती
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा युवाओं के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण अधिकारियों के रिक्त पदों के विरूद्ध प्रथम चरण में 400 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की अनुमति दी गई है।




