BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Breaking : छत्तीसगढ़ में कोरोना से बुजुर्ग की मौत, नए वेरिएंट से पहली मौत

Breaking : छत्तीसगढ़ में कोरोना से बुजुर्ग की मौत, नए वेरिएंट से पहली मौत
Share

 राजनांदगांव। देश में कोरोना के नए वरिएंट के बढ़ते मामले ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है, इसी बीच छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के 86 वर्षीय सोनराज गोलछा की कोविड संक्रमण से मौत हो गई है, जो शहर के आजाद चौक निवासी थे। छत्तीसगढ़ में भी नए वैरिएंट के बाद पहली मौत हुई है। 

 
बताया जाता है कि बुजुर्ग को पहले से हाइपरटेंशन और हाई शुगर की शिकायत थी। उन्हें इलाज के लिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।

पिछले 24 घंटों में भारत में 11 लोगों की मौत हुई है. लगातार दूसरा दिन है, जब कोविड संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10 के पार पहुंची है।

छत्तीसगढ़ में 51 एक्टिव केस 

छत्तीसगढ़ में कोविड संक्रमण के एक्टिव केस 50 के पार जा चुके हैं. सोमवार को राज्य में एक और नया मामला दर्ज किया गया, जिससे कुल केस 51 हो गए। छत्तीसगढ़ में कोविड से जो पहली मौत दर्ज हुई है, वो 85 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति थे।

CMHO डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि सोमवार को मृतक के परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल लिए जाएंगे। साथ ही उनके संपर्क में आने वालों का भी कोविड टेस्ट किया जाएगा। फिलहाल, परिवार के किसी अन्य सदस्य में कोई लक्षण सामने नहीं आए हैं।



Share

Leave a Reply