CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BREAKING: भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव, उपासने समेत दर्जनों नेताओ के खिलाफ दर्ज हुआ FIR, जाने क्या है मामला

BREAKING: भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव, उपासने समेत दर्जनों नेताओ के खिलाफ दर्ज हुआ FIR, जाने क्या है मामला
Share

रायपुर, भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल, सचिदानंद उपासने, ओंकार बैस, विश्वदिनी पांडे, बिजेंद्र यादव, जगदीश साहू, रोहित साहू, मोंटू साहू, गोपेश साहू, सुनीता नागरानी, गुंजन प्रजापति, चिंटू साहू, अर्चना शुक्ला, तुषार चोपड़ा, बृजलाल साहू, दलविंदर सिंह बेदी, समेत अन्य 25 लोगों के ख़िलाफ FIR दर्ज हुई है.
भाजपा के चक्काजाम से आम लोगों को काफी परेशानी हुई है. इससे आहत एक आम नागरिक ने भाजपा के 25 नेताओं के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित ने भाजपा नेताओं पर अस्पताल जाने से रोकने का आरोप लगाया है. इसमें से बीजेपी के 18 नामजद बाकी अन्य 25 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है, जिसमें पुलिस ने धारा 341, 147 के तहत एफआईआर दर्ज की है.


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तारकेश्वर पटेल ने बताया कि शंकर नगर के मुख्य चौक को काफी देर तक जाम किया गया था, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हुआ है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है.
आपको बता दें कि राजधानी के बीटीआई ग्राउंड में गरबा, रावण दहन को लेकर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने हैं. बीजेपी का आरोप है कि सत्ता का दुरुपयोग कर बगैर अनुमति बीटीआई ग्राउंड में कांग्रेस पार्षद द्वारा आयोजन किया जा रहा है. इसके विरोध में बीजेपी दुर्गा उत्सव समिति संजय श्रीवास्तव के अगुवाई में शंकर नगर चौक में चक्काजाम कर दिया था.
 



Share

Leave a Reply