CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BREAKING : पति-पत्नी के विवाद में घर में लगी आग, सिलेंडर फटने से 2 पुलिसकर्मी समेत 5 लोग झुलसे, पति की मौत

BREAKING : पति-पत्नी के विवाद में घर में लगी आग, सिलेंडर फटने से 2 पुलिसकर्मी समेत 5 लोग झुलसे, पति की मौत
Share

 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा हुआ है. शहर के रामेश्वर नगर में पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ. इस दौरान गुस्साए पति ने घर में आग लगा दी. घटना की सूचना पर पुलिस की टीम बचाव करने के लिए पहुंची. पुलिस टीम महिला को घर से बाहर निकाल ही रही थी, तभी सिलेंडर फट गया, जिससे दो आरक्षक समेत पांच लोग झुलस गए. वहीं, इस हादसे में पति की जलकर मौत हो गई है.

यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रामेश्वर नगर में पति-पत्नी के विवाद की सूचना पर थाना पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची थी, जहां पति ने घर में आग लगा दी थी. पत्नी संध्या को बचाकर बाहर ले जाने के दौरान घर में रखा सिलेंडर फट गया, जिससे पेट्रोलिंग स्टाफ के दो आरक्षक, विकास सिंह और हेमंत गिलहरे झुलस गए, साथ ही तीन अन्य नागरिक भी झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं पति राजा राव (40 वर्ष) की आग में जलने के कारण मौके पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया. फायर ब्रिगेड की टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया और घर के अंदर जाकर मृतक पति का शव बाहर निकाला. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.



Share

Leave a Reply