छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

BREAKING : तेज रफ्तार सीमेंट मिक्सर कैप्सूल की टक्कर से बाइक सवार पति पत्नी की मौके पर मौत...बेटी और साले की हालत गंभीर

 BREAKING : तेज रफ्तार सीमेंट मिक्सर कैप्सूल की टक्कर से बाइक सवार पति पत्नी की मौके पर मौत...बेटी और साले की हालत गंभीर
Share

 रायपुर : राजधानी से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां टेकारी गांव के पास तेज रफ्तार सीमेंट मिक्सर कैप्सूल ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं एक डेढ़ माह की मासूम और 16 साल का लड़का घायल है, जिनका इलाज मेकाहारा अस्पताल में जारी है। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार धनेश साहू अपनी पत्नी हीना साहू, डेढ़ माह की बेटी और 16 साल के साले दीनदयाल साहू के साथ बाइक में सवार होकर कही जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार सीमेंट मिक्सर कैप्सूल ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में पति और पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं  बेटी और साले गंभीर रूप से घायल हो गए, हादसे की सुचना पर पहुंची पुलिस ने शवों और घायलों को मेकाहारा अस्पताल पहुँचा दिया है, और परिजनों को सुचना दे दी गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।



Share

Leave a Reply