BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही, दो पटवारी निलंबित

BREAKING : सुशासन तिहार में लापरवाही, दो पटवारी निलंबित
Share

 रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण के उद्देश्य से प्रशासनिक स्तर पर सतत निगरानी की जा रही है। कलेक्टर मुंगेली नेे लोरमी विकासखण्ड के ग्राम कलमीडीह, हल्का क्रमांक 03 की पटवारी मनीषा टण्डन एवं ग्राम धोबघट्टी, हल्का क्रमांक 14 के पटवारी कृष्णा कुलमित्र को निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर ने यह कार्रवाई समाधान शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा इन दोनों पटवारियों के विरुद्ध किसानों से दुर्व्यवहार, कार्य के बदले राशि लेने एवं मुख्यालय में अनुपस्थित रहने की शिकायत के परिणामस्वरूप की गई है।

निलंबित उक्त दोनों पटवारियों के हल्के प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने हेतु हल्का क्रमांक 08 की पटवारी सावित्री अंचल को ग्राम कलमीडीह तथा हल्का क्रमांक 15 के पटवारी चंद्रभान पात्रे को ग्राम धोबघट्टी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कलेक्टर कुमार ने स्पष्ट किया है कि आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



Share

Leave a Reply