CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BREAKING: 75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में फहराया तिरंगा, देखें LIVE

BREAKING: 75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में फहराया तिरंगा, देखें LIVE
Share

 दंतेवाड़ा। जगदलपुर में सीएम विष्णुदेव साय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। जगदलपुर के लालबाग मैदान में 75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया है।

सीएम साय ने प्रदेशवासियों को देश के 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी.  इस अवसर पर उन्होंने देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए बलिदान करने वाले अमर शहीदों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया. गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा हर साल हम लोग 26 जनवरी को भारत के एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में स्थापित होने का पर्व मनाते हैं. यह दिन भारतीय लोकतंत्र का महापर्व है, जो अनेकता में एकता लिए भारत देश को एक सूत्र में बांधता है. साय ने कहा कि हमारे पुरखों ने कड़ी मेहनत और पूरी जिम्मेदारी के साथ संविधान के रूप में सभी नागरिकों की गरिमा और स्वतंत्रता सुनिश्चित करते हुए उनके लिए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय व समता की राह तैयार की, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया.

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग में और उप मुख्यमंत्री अरूण साव बिलासपुर में ध्वजारोहण करेंगे। ठीक इसी प्रकार ही विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह राजनांदगांव में  ध्वजारोहण करेंगे।



Share

Leave a Reply