CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

BREAKING: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रायपुर एम्स पहुंची, द्वितीय दीक्षांत समारोह में हुईं शामिल...देखे लाइव विडियो

BREAKING: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रायपुर एम्स पहुंची, द्वितीय दीक्षांत समारोह में हुईं शामिल...देखे लाइव विडियो
Share

 रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज ऐतिहासिक अवसर रहा, जब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इस समारोह में उन्होंने 10 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल और 514 विद्यार्थियों को डिग्री देकर सम्मानित किया। शिक्षा और स्वास्थ्य के इस विशेष समारोह के बाद, राष्ट्रपति मुर्मु दोपहर 1 बजे राजभवन में पहुंचेंगी।

इसके बाद, अपरान्ह 3.20 बजे वे एनआईटी रायपुर में आयोजित 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जहां तकनीकी शिक्षा के नए अध्याय को संजोने का मौका मिलेगा।

शाम के कार्यक्रमों की कड़ी में राष्ट्रपति पुरखौती मुक्तांगन में महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त की राशि जारी करेंगी। इस योजना के तहत राज्य सरकार हर महीने 70 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता के रूप में 1000 रुपये प्रदान करती है, जिससे प्रदेश की महिलाओं को सशक्तिकरण की दिशा में प्रोत्साहन मिल रहा है।

यहीं पर राष्ट्रपति मुर्मु सरगुजा प्रखंड के नए ब्लॉक का लोकार्पण करेंगी और आदिवासी समुदाय से संवाद स्थापित करेंगी। राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल होने के बाद राष्ट्रपति रात वहीं विश्राम करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मु के इस व्यस्त और सार्थक दौरे ने छत्तीसगढ़ के विकास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ा है, जो प्रदेश की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और आदिवासी समुदाय के विकास को नई दिशा प्रदान करेगा।

 



Share

Leave a Reply