BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Breaking : छत्तीसगढ़ में अस्थायी योग प्रशिक्षकों की होगी बंपर भर्ती, ऐसे होगा सेलेक्शन, जानिए पूरी डिटेल्स

Breaking : छत्तीसगढ़ में अस्थायी योग प्रशिक्षकों की होगी बंपर भर्ती, ऐसे होगा सेलेक्शन, जानिए पूरी डिटेल्स
Share

 रायपुर : कार्यालय छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा विभिन्न छात्रावास/आश्रमों में अस्थायी सेवा के लिए कुल 108 योग प्रशिक्षकों तथा 03 योग विशेषज्ञों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उक्त भर्ती दैनिक मानदेय पर की जानी है।

इच्छुक आवेदक अपने अर्हताधारी योग प्रमाणपत्र/प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां पंजीकृत डाक के माध्यम से योग भवन, मकान क्रमांक 184, गृह निर्माण मंडल आवासीय कॉलोनी, धरमपुरा, रायपुर 492015 पर भेज सकते हैं। आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 15 नवम्बर 2025, समय सायं 05.30 बजे निर्धारित की गई है।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक कार्यालय समय में +91-8839154331 एवं +91-6264203351 पर संपर्क कर सकते हैं। छात्रावास/आश्रमों की सूची, योग प्रशिक्षक/योग विशेषज्ञों के लिए वांछित अहर्ता एवं चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश जिला रायपुर की वेबसाइट तथा दिए गए लिंक https://raipur.gov.in/ पर उपलब्ध हैं। संबंधित जानकारी का अवलोकन जिला बीजापुर कलेक्टर कार्यालय के सूचना पटल पर भी किया जा सकता है।



Share

Leave a Reply