BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Breaking : UGC की सख्ती, 54 विश्वविद्यालयों को नोटिस, छत्तीसगढ़ के तीन विश्वविद्यालय भी शामिल

Breaking : UGC की सख्ती, 54 विश्वविद्यालयों को नोटिस, छत्तीसगढ़ के तीन विश्वविद्यालय भी शामिल
Share

 रायपुर।  विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने कई राज्यों के 54 निजी विश्वविद्यालयों की एक सूची सार्वजनिक की है, जिन्होंने UGC अधिनियम, 1956 की धारा 13 के तहत मांगी गई जानकारी न तो आयोग को भेजी और न ही अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक की। इस सूची में छत्तीसगढ़ के तीन प्रमुख निजी विश्वविद्यालय — अंजनेया विश्वविद्यालय, रायपुर, देव संस्कृति विश्वविद्यालय, संकरा कुम्हारी, और महर्षि प्रबंधन एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, बिलासपुर — भी शामिल हैं।

नहीं दे सके जरूरी जानकारी

आयोग ने 10 जून 2024 को सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया था कि वे अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक स्व-प्रकटन (Public Self-Disclosure) से जुड़ी जानकारी होमपेज पर अपलोड करें ताकि छात्रों और अभिभावकों को पारदर्शी जानकारी मिल सके। साथ ही, निरीक्षण हेतु आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में आयोग को भेजना भी अनिवार्य था। इसके बावजूद इन विश्वविद्यालयों ने निर्देशों की अनदेखी की, जिसके चलते अब इन पर नियामकीय कार्रवाई की आशंका गहराती जा रही है। आयोग ने पहले कई बार ईमेल और ऑनलाइन मीटिंग्स के जरिए अनुस्मारक भेजे थे, लेकिन अपेक्षित जवाब न मिलने पर अब इन विश्वविद्यालयों को सार्वजनिक रूप से चिह्नित कर लिया गया है।

 
 


Share

Leave a Reply