CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सांसों का सौदा : चार हजार के रेमडेसिविर इंजेक्शन को 18 हजार में बेच रहे थे दो युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 सांसों का सौदा : चार हजार के रेमडेसिविर इंजेक्शन को 18 हजार में बेच रहे थे दो युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share

बिलासपुर। कोरोना मरीजों को लगाए जाने वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते दो युवकों को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों से एक रेमडेसिविर का एंपुल और 53 हजार रुपये नकद जब्त किया है। पकड़े गए दोनों युवक निजी अस्पताल में काम करते हैं। पुलिस अस्पताल प्रबंधन से इस संबंध में जानकारी ले रही है। तोरवा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया, कि रविवार की दोपहर सूचना मिली कि कुछ लोग कोरोना संक्रमित मरीज के उपचार में काम आने वाली दवा रेमडेसिविर की कालाबाजारी कर महंगे दाम पर बेच रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर को खरीददार बनाकर दवा की कालाबाजारी करने वालों से संपर्क करने कहा। उसने महिमा नगर सिरगिट्टी में रहने वाले दिलीप कुमार सन्नाट(34 वर्ष) व द्वारिका सिंह(24 वर्ष) खम्हरिया थाना सीपत से संपर्क किया। युवकों ने पुलिस के मुखबिर को बंगाली चौक के पास बुलाया। इस दौरान युवकों ने दवा के लिए 18 हजार रुपये में सौदा तय किया। इसके बाद युवकों ने फोन कर मुखबिर से मरीज के संबंध में जानकारी ली, और अग्रसेन चौक के पास दवा के लिए बुलाया। 

रविवार की शाम युवकों ने मुखबिर को दवा के लिए अग्रसेन चौक स्थित स्टार हॉस्पिटल के बाहर बुलाया। युवक दवा लेकर मुखबिर के पास पहुंचा। इसी दौरान पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपित युवकों के कब्जे से एक एंपुल रेमडेसिविर इंजेक्शन का एंपुल जब्त कर लिया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि युवकों ने चार एंपुल दवा 18 हजार की दर से बेच दी है। पुलिस ने युवकों के कब्जे से 53 हजार नकद, दो मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त किया है।


Share

Leave a Reply