BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पीएम सूर्य घर योजना में घूसखोरी: संविदा कर्मचारी बर्खास्त, जेई निलंबित

पीएम सूर्य घर योजना में घूसखोरी: संविदा कर्मचारी बर्खास्त, जेई निलंबित
Share

 रायपुर । राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा क्षेत्र में पीएम सूर्य घर योजना के तहत एक वेंडर से पैसों की मांग करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पॉवर कंपनी ने कार्रवाई करते हुए संविदा कर्मचारी हरिओम साहू की सेवा समाप्त कर दी है, वहीं मामले में नाम आने पर जूनियर इंजीनियर (जेई) एलिन कुजूर को निलंबित कर दिया गया है।

इस प्रकरण की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई है। रायपुर के प्रभारी मुख्य अभियंता एस.के. ठाकुर ने बताया कि समिति में एक एसी, दो डीई और एक एई को शामिल किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल एक ऑडियो क्लिप में वेंडर यशवंत सिन्हा और संविदा कर्मचारी हरिओम साहू के बीच बातचीत में काम के बदले छह हजार रुपए की मांग की गई थी। ऑडियो में जेई के हिस्से की बात भी कही गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्किल-1 के अधीक्षण अभियंता महावीर विश्वकर्मा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संविदा कर्मचारी को बर्खास्त किया और जेई को निलंबित किया।

प्रदेशभर में पीएम सूर्य घर योजना तेजी से लागू की जा रही है। सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी को निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र उपभोक्ताओं के घरों में निर्धारित समय पर सोलर पैनल लगाए जाएं।



Share

Leave a Reply