BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बृजमोहन ने कहा लाखों लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है जिला प्रशासन,आखिर क्या हुई ऐसी बात

बृजमोहन ने कहा लाखों लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है जिला प्रशासन,आखिर क्या हुई ऐसी बात
Share

रायपुर,विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने रायपुर शहर के थोक सब्जी बाजार को साइंस कॉलेज मैदान से उठाकर चारो तरफ घनी बस्तियों के बीच रावणभाठा में प्रारंभ करने को लेकर जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन की कड़ी शब्दों में निंदा की है व कहा है की जिला प्रशासन के अधिकरियो ने जानबूझकर आज लाखों लोगों की जिंदगी से दाव पर लगा दी है । प्रशासन उस क्षेत्र के लाखों लोगों की जिंदगी से जो लॉक डाउन का शांतिपूर्वक पालन कर रहे है उनसे खिलवाड़ कर रही है ।


श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए शास्त्री बाजार शब्जी मंडी को बंद करने के बाद उसे कम आबादी वाले साइंस कॉलेज मैदान में शिफ्ट किया गया था ।पर चंद लोगों के आपत्ति के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी व नगर निगम के अधिकारी बिना परीक्षण किए आनन-फानन में उस पूरे बाजार को रावणभाठा रिंग रोड में शिफ्ट कर दिया । वहां पर पूर्व से ही नया बस स्टैंड परिसर में 3 बाजारों को , टिकरापारा बाजार , मठपारा आदर्श चौक बाजार ,व महामाया मंदिर शीतला मंदिर बाजार को एक साथ एक ही स्थान पर शिफ्ट किया गया है । जहां पहले से ही भारी भीड़ रहती है । अब इस थोक बाजार के आ जाने से पूरे शहर की भीड़ रावणभाठा में इकट्ठा हो रही है। हजारों की संख्या में लोग यहां पर आ रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग क कहीं से पालन नहीं हो रहा है । बिना मास्क लगाए सब्जी विक्रेता, मजदूर , व्यापारी ,वाहन चालक , दूर दूर से आ रहे हैं । स्थिति यह है कि रावण भाठा पूरा मेला सा प्रतीत हो रहा है।


श्री अग्रवाल ने कहा है कि इस सब्जी बाजार के लगने से आसपास की भाठा गांव ,मठपुरैना , संतोषी नगर , संजय नगर ,मठपारा , टिकरापारा ,प्रोफेसर कॉलोनी ,राधा स्वामी नगर, परशुराम नगर ,वीरभद्र नगर , जानकीनगर , दुलारी नगर , पुजारी नगर ,इंदिरा नगर , राजीव नगर , सहित बस्तियों के व मोहल्लों के लाखों लोगों की जिंदगी दांव पर लग गई है।


श्री अग्रवाल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से तत्काल इस सब्जी मंडी को बंद करने व सब्जी मंडी को शहर से बाहर आबादी विहीन जगह पर ले जाने की बात कही है
 



Share

Leave a Reply