CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी...बारात से पहले जा रहा था बाजार, रास्ते में एक्सीडेंट में चली गयी जान

बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी...बारात से पहले जा रहा था बाजार, रास्ते में एक्सीडेंट में चली गयी जान
Share

 जांजगीर 17 अप्रैल 2024। बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठी, तो पूरा गांव रो पड़ा। दिल दहलाने वाली घटना छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा  की है। FCI गोदाम के पास सड़क किनारे तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गयी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुरलीडीह का है। मृतक का नाम मंथन हैं, जो अकलतरा का रहने वाला है।

पहरिजनों के मुताबिक मंथन की बड़ी बहन की शादी घर पर चल रही थी। हल्दी के बाद वो किसी काम से बाइक से घर से निकला था, जिसकी जानकारी परिवार के किसी अन्य सदस्य को नहीं थी। जब वो FCI गोदाम के पास पहुंचा, तो तेज रफ्तार में उसकी बाइक पेड़ से टकरा गयी। घटना में मंथन के सर पर गंभीर चोट आयी, जिसमें उसकी मौत हो गयी।

मृतक मंथन की बड़ी बहन की शादी हो रही थी, मौत के दिन ही बारात आने वाली थी। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। बहन की बारात 8 बजे आने वाली थीं। उससे पहले ही युवक मंथन की मौत हो गई है। शादी वाले घर में खुशी के बजाय मातम का माहौल है।सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।



Share

Leave a Reply