BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

भाई ने दोस्त के साथ मिलकर बहन के घर की चोरी… 2.5 लाख के गहने किए पार, जीजा की शिकायत पर साला गिरफ्तार

भाई ने दोस्त के साथ मिलकर बहन के घर की चोरी… 2.5 लाख के गहने किए पार, जीजा की शिकायत पर साला गिरफ्तार
Share

 दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक भाई ने अपनी ही बहन के घर चोरी (Bhai Ne Ki Bahan Ke Ghar Chori) की घटना को अंजाम दे डाला। ढाई लाख के गहने को उसने गिरवी रखवा दिया और नगद को वह जुए में हार गया। जीजा की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके साले सहित दोस्त और ज्वेलरी दुकान संचालक को भी गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी के जेवर और कैश बरामद किया गया।

यह पूरा मामला जामुल थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस को एक घर से ढाई लाख की गहनों की चोरी के मामले में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोर और नहीं बल्कि शिकायतकर्ता का साला ही निकला, जिसने अपने ही दोस्त के साथ मिलकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के गहने को उसने गिरवी रखवा दिया था और नगद को वह जुएं में हार गया था। फिलहाल पुलिस ने चोरी के गहने और नगद बरामद कर लिया है।

ढाई लाख के गहने और नगद किए थे चोरी

जानकारी के मुताबिक, कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई में रहने वाले सन्नी साहू ने 14 दिसंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 6 दिसंबर को वह घर से बाहर गया हुआ था, तो उसका साला सुरेश साहू उसके घर आया हुआ था, वहीं जब उसकी पत्नी बाजार गई तो किसी अज्ञात चोर ने ढाई लाख के सोने-चांदी के गहने और नगद चोरी कर लिए।

इस तरह से हुआ पूरे मामले का खुलासा

शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस ने शक के आधार पर सन्नी साहू के साले सुरेश साहू को 16 दिसंबर को हिरासत में लिया, जब उससे पूछताछ की गई तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी ने बताया कि उसने अपने दोस्त खिलेश्वर देशमुख के साथ चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद उस गहने को पावर हाउस क्षेत्र के एक ज्वेलरी दुकान में गिरवी रखवा दिया था और चोरी की रकम को जुए में हार गया था।

ज्वेलरी दुकान संचालक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने सुरेश साहू, खिलेश्वर देशमुख और चोरी की ज्वेलरी गिरवी रखने वाले ज्वेलरी दुकान संचालक सतीश ठोसर को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सोने का नेकलेस, मंगलसूत्र और सोने की चेन बरामद की है, जिसकी अनुमानित किमत 1 लाख 80 हजार रूपए आंकी गई है। इतना ही नहीं उनके कब्जे से 70 हजार नगद भी बरामद किया गया है।



Share

Leave a Reply