नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बीएसएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, कारण अज्ञात

बीएसएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, कारण अज्ञात
Share

कांकेर। जिले के पखांजूर में बीएसएफ के प्रधान आरक्षक ने आज तड़के अपनी एके 47 राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना पखांजूर के बीएसएफ कैंप संगम से 100 मीटर दूर का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार बीएसएफ 157 बटालियन के प्रधान आरक्षक सुरेश कुमार अपनी टीम के साथ नक्सली सर्चिंग से वापस लौटा था। कैम्प से 100 मीटर पहले उन्होंने अपनी ्र्य-47 राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक हरियाणा का रहने वाला है। कांकेर के पुलिस अधीक्षक एम. आर .आहिरे ने घटना की पुष्टि की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी पुलिस अधिकारियों के साथ बीएसएफ के कैंप संगम पहुंच चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक जवान नक्सल आपरेशन में लगा था, वो आज भी सर्चिंग से लौटा था। कैम्प लौटने के बाद वो कुछ देर के लिए बाहर गया और फिर उसने खुद को गोली मार ली। हालांकि अभी आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। गोली की आवाज़ सुनकर जवान बाहर आये, तो खून से लथपथ सुरेश को देखा, साथी जवानों ने उसे तत्काल कैम्प के अंदर पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गयी।


Share

Leave a Reply