CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

बजट ब्रेकिंग : प्रदेश के परीक्षार्थियों को इन परीक्षाओं के लिए नहीं देनी होगी फ़ीस

बजट ब्रेकिंग : प्रदेश के परीक्षार्थियों को इन परीक्षाओं के लिए नहीं देनी होगी फ़ीस
Share

रायपुर : मुख्यमंत्री ने बजट में छतीसगढिया परीक्षार्थियों को बड़ी सौगात दी हैं। अब व्यापम, पीएससी जैसी भर्ती परीक्षाओं के लिये कोई भी फीस परीक्षार्थियों को नही देनी होगी। यह सौगात मुख्यमंत्री ने सिर्फ छतीसगढ के मूल निवासी छात्रो के लिये दी हैं। अर्थात छतीसगढ़ के बाहर के परीक्षार्थियों को पीएससी परीक्षा के लिये फीस भरनी पड़ेगी। ज्ञातव्य हैं कि छतीसगढ़ में होने वाली भर्ती परीक्षाओ में व्यापम की परीक्षा में सिर्फ छतीसगढ़ के मूल निवासी छात्र ही फार्म भरने हेतु पात्र होते हैं। पर छतीसगढ़ पीएससी में देश भर के छात्र परीक्षा फार्म भर कर परीक्षा में बैठते हैं। अभी हाल ही में 13 फरवरी को संपन्न पीएससी की प्रारम्भिक परीक्षा में 1 लाख 29 हजार 209 उम्मीदवारों ने परीक्षा फार्म भरा था। इसके अतिरिक्त व्यापम, फूड इंस्पेक्टर, आरआई, एड़ीईओ, सहायक प्रबंधक, छात्रावास अधीक्षक, केमिस्ट, उपअभियंता, पटवारी, महिला पर्यवेक्षक आदि पदों पर भर्ती के लिये परीक्षा का आयोजन करता है, जिसके लिये प्रदेश के लाखों छात्र परीक्षा फार्म भरते हैं। बेरोजगार छात्रो के लिये बार-बार भर्ती परीक्षाओं के लिये परीक्षा फीस चुकाना महंगा पड़ता था। अब मुख्यमंत्री की घोषणा से प्रदेश के लाखो बेरोजगार अभ्यर्थियों को बड़ी सौगात मिली हैं।

मेडिकल कॉलेज रायपुर में स्नातक छात्र छात्राओं के हॉस्टल निर्माण तथा कर्मचारियों के आवास निर्माण के लिए 10.50 करोड़ का प्रावधान
खैरागढ़ में 50 बिस्तर सिविल अस्पताल के भवन निर्माण हेतु प्रावधान
जगरगुंडा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अहिवारा में एनआरसी की स्थापना हेतु 45 पदों का सृजन
अंबिकापुर एवं कांकेर मेडिकल कॉलेज में उपकरण क्रय हेतु 37 करोड़ का प्रावधान
रायपुर मेडिकल कॉलेज में कार्डियोवैस्कुलर एवं थोरेसिक सर्जरी विभाग में डेढ़ सौ पदों के सृजन हेतु प्रावधान 



Share

Leave a Reply